फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डिप्टी कमांडेंट के भाई के घर से नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। दरकावदा गांव में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट वीरेंद्र कुमार के छोटे भाई पंप संचालक मनोज कुमार के घर में गांव के कार्तिक उर्फ वासु ने अपने साथी देव उर्फ शिवा निवासी कैडवा के साथ मिलकर चोरी की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेवर भी बरामद किए।
विज्ञापन

दरकावदा गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि 20 नवंबर की रात उनके मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरों ने एलसीडी, मोबाइल, सोने की दो अंगूठी, 1 गले की कंठी, नाक की लौंग, चांदी की पायल और 40 हजार रुपये चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई। शुक्रवार को दरकावदा गांव के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से सोने की लौंग, कपड़ों से भरा बक्सा बरामद किया गया। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें