फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गन्ना भाव पर टिप्पणी करने पर दो कोल्हू संचालक और मजदूर भिड़े, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। दौझा गांव के मजरे बाहड़ी नंगला में गन्ने के भाव को लेकर टिप्पणी करने पर कोल्हू संचालक बिरेंद्र कश्यप और तेजपाल उर्फ तेजा कश्यप पक्ष आपस में भिड़ गए। उनमें लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें सात घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वरनगर के बिरेंद्र कश्यप और तेजपाल उर्फ तेजा कश्यप बाहड़ी नंगला गांव में अपने कोल्हू चलाते हैं। बिरेंद्र ने बृहस्पतिवार की शाम उसके कोल्हू में 360 रुपये क्विंटल के भाव से गन्ना खरीदने का एलान कराया। बिरेंद्र का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह पुट्ठी गांव के किसान अनिल अपना गन्ना डालकर आ रहे थे। रास्ते में मिले तेजपाल ने गन्ने के भाव और भुगतान नहीं मिलने की टिप्पणी कर दी। किसान ने कोल्हू पर आकर ये बातें बताईं।
गलत टिप्पणी का विरोध करने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उनमें लाठी-डंडे और गुड़ बनाने के धारदार औजार चल गए। इसमें एक पक्ष से बिरेंद्र, सतेंद्र, पदम और दूसरे पक्ष से तेजपाल, रूपक, जितेंद्र, और बिजेंद्र घायल हो गए। किसानों ने बीच-बचाव कराकर पुलिस को सूचना दी। तेजपाल ने बिरेंद्र पक्ष पर हमला करने का आरोप लगाया। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें