फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शादी समारोह में युवती और स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को शादी में जा रही युवती का पीछा कर छेड़छाड़ और स्कूल जा रही 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज करके तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम अपनी सहेली की शादी में जा रही थी। रास्ते में गांव का ही अरुण उसका पीछा करते हुए गंदे इशारे कर मोबाइल नंबर मांगने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ गाली-गलौज कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने घर आकर परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया।
इसके अलावा दूसरे गांव के शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटी 11वीं कक्षा की छात्रा स्कूल जा रही थी। रास्ते में गांव का ही सावेज उसकी बेटी का पीछा कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उसके परिजनों से शिकायत करने पर फिर से गाली-गलौज की। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर उधम सिंह तालान का कहना है कि एक मामले में अरुण, दूसरे में सावेज और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें