फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रेन से पैर फिसलने पर गिरने से बिजलीकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। दिल्ली के मीतनगर में जनता एक्सप्रेस से पैर फिसलने पर गिरने से घायल हुए बिजली कर्मी यश की शनिवार की सुबह को मौत हो गई। यश अपने परिवार में चार भाइयों में सबसे बड़े थे।
विज्ञापन

घिटोरा गांव निवासी पूर्व बीडीसी राजपाल के बेटे यश दिल्ली की बीसीएस कंपनी के बिजली विभाग में नौकरी करते थे। 10 नवंबर को ड्यूटी से जनता एक्सप्रेस ट्रेन से वापस आ रहे थे। तभी दिल्ली के मीतनगर के पास पैर फिसलने से यश नीचे गिरकर घायल हो गए। लोगों ने घायल यश का निजी अस्पताल में उपचार कराया। सूचना मिलने पर परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। बताया कि शनिवार की करीब 10 बजे अस्पताल में उपचार के दौरान यश की मौत हो गई। सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि दिल्ली के मीतनगर में हादसा हुआ है। वहीं से इस मामले में कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें