फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत में खड़ी बस में लगी आग, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के रेलवे रोड पर शुक्रवार की रात खड़ी एक सीएनजी बस के वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जो कुछ देर में आग के गोले में तब्दील हो गई। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन

बस मालिक कृष्णपाल ने बताया कि उनकी बस मलकपुर मिल में कर्मचारियों को लाने और उन्हें घर छोड़ने के काम में लगी हुई थी। शुक्रवार को कर्मचारियों को छोड़कर बस को रेलवे रोड पर खड़ी करके ड्राइवर घर चला गया था। देर रात करीब साढ़े 10 बजे बस में आग लगने की सूचना लोगों ने फोन के माध्यम से उन्हें दी। उन्होंने दमकल विभाग को आग की सूचना दी। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई, मगर तब तक गाड़ी पूरी जल चुकी थी। बस मालिक ने बस में आग लगने का कारण वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होना बताया है। विजय, राहुल और दीपक समेत अन्य लोगों का कहना था कि आग लगने के दौरान यदि बस में यात्री सवार होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें