फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेत में काम कर रहे किसान पर सांड़ ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। सोंटी गांव में रविवार की सुबह खेत में काम कर रहे किसान राजपाल सिंह पर एक सांड़ ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए, जिनका मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सोंटी गांव के किसान तेजपाल, मनोज और विजय ने बताया कि गांव में कई सांड़ खेतों में घूमकर फसल बर्बाद करते रहते हैं और कई किसानों को टक्कर मारकर घायल कर चुके हैं। इनको पकड़वाने के लिए कई बार अफसरों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक सांड़ नहीं पकड़े गए। रविवार की सुबह खेत में ज्वार काट रहे किसान राजपाल सिंह को सांड़ कई बार टक्कर मारी। आवाज सुनकर दूसरे किसानों ने उनको बचाया। मेरठ के निजी अस्पताल में घायल राजपाल सिंह की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। इस मामले में सीडीओ अनिल कुमार का कहना है कि टीम को भेजकर गोवंश पकड़वाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें