फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अंतरजनपदीय गिरोह का 25 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूपों और ट्रांसफार्मर में करते हैं चोरी, आरोपी पर 18 मामले दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। नलकूपों और ट्रांसफार्मर में चोरी करने वाले अंतरजनपदीय चोर गिरोह के सदस्य 25 हजार रुपये के इनामी जगमोहन निवासी अब्दुलपुर जिला मेरठ को पुलिस ने शनिवार रात डौलचा मार्ग पर सरकारी नलकूप से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जगमोहन के खिलाफ हत्या, लूटपाट और चोरी समेत 18 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने 22 सितंबर को हरियाखेड़ा गांव में हुई मुठभेड़ में अंतरजनपदीय चोर गिरोह के सरगना सुरेंद्र, आशुतोष और सलमान उर्फ गंजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुठभेड़ में जगमोहन बचकर भाग गया था। पुलिस ने जगमोहन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर तलाश शुरू कर दी। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि डौलचा मार्ग पर सरकारी नलकूप पर चोरी की फिराक में आए 25 हजार रुपये के इनामी जगमोहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें