फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: इंदौर में मिली किशोरियों के परिजनों को मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। इंदौर में एक महिला के पास मिली दोनों किशोरियों के परिजनों को पड़ोसी युवक ने जान से मारने की धमकी दे दी। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। अब पुलिस दोनों किशोरियों के न्यायालय में बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोरियां 20 सितंबर को लापता हो गई थीं। उन्हें पुलिस ने तीन अक्तूबर को इंदौर में रिश्ते की मौसी के पास से तलाश लिया। पूछताछ में दोनों किशोरियों ने बताया कि पिता के डांटने और मोबाइल छीनने से क्षुब्ध होकर घर से गई थीं। इसके बाद पड़ोसी इरशाद की साली के पास चंडीगढ़ और फिर इंदौर में रह रही थीं। शिकायतकर्ता ने बताया कि सोमवार को उसकी बेटी के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जा रहे थे, तभी पड़ोसी इरशाद ने वहां आकर उसे और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें