बालैनी। बाखरपुर बालैनी-डौलचा मार्ग पर सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले सुल्तान उर्फ मोटा, कासिम उर्फ अपाचे निवासी सिवालखास जिला मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चोरी की दो बाइकें, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया।
बालैनी निवासी कृष्णपाल ने घर के बाहर से बाइक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस चोरी के मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस की टीम ने सोमवार देर रात डौलचा मार्ग पर बाइक सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पर फायरिंग कर दोनों भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि दोनों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया और वहां से उनको जेल भेज दिया गया।