दोघट। टीकरी कस्बे में खेत से घर जा रहे राहुल की बाइक में बाइक से साइड मारकर नीचे गिराया गया और फिर हिस्ट्रीशीटर ने अपने भांजे समेत अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने शनिवार को हिस्ट्रीशीटर शुभम समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
टीकरी कस्बा निवासी जयसिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसका बेटा राहुल खेत में काम कर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार हिस्ट्रीशीटर शुभम के भांजे अक्षित निवासी हेवा, रक्षित निवासी शबगा ने राहुल की बाइक में साइड मारकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद फोन करके हिस्ट्रीशीटर शुभम को वहां बुलाकर मारपीट शुरू कर दिया। पिटाई से उसके बेटे के हाथ और पैर की हड्डी टूट गई। गांव के किसानों ने उसके बेटे को बचाया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसमें जांच अधिकारी थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि छह दिन पहले हुए झगड़े में हमला किया गया। इसमें हिस्ट्रीशीटर समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।