फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खंभों से काट रहे थे तार, पुलिस के आने पर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। सिंगौली तगा, गौना व लहचौड़ा गांव के बीच नंगला भान के जंगल में चोरों ने बृहस्पतिवार रात 10 खंभों के तार चोरी कर लिए। तभी गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों के वहां आने पर चोर कटा हुआ कुछ तार छोड़कर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते से भाग गए। 10 खंभों से तार चोरी होने से तीनों गांवों के किसानों के नलकूप बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

सिंगौली तगा, गौना व लहचौड़ा गांव के बीच स्थित नंगला भान के जंगल में बृहस्पतिवार रात विद्युत लाइन से चोर तार चोरी कर रहे थे। तथी पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए तो उनको देखते ही चोर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की तरफ भाग गए। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन चोर अपनी गाड़ी में बैठकर भाग गए। चोरों ने गौना गांव के शीशपाल के नलकूप से लेकर सिंगौली तगा गांव के बालिस्टर के नलकूप तक तार चोरी कर लिए। इस मामले में अवर अभियंता संदीप यादव ने बताया कि दो लाख रुपये से ज्यादा कीमत का तार चोरी कर लिया गया, जबकि कुछ कटे हुए तार को छोड़कर चोर भाग गए। ऊर्जा निगम के थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि रात में गश्त बढ़ाई गई है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें