बिनौली। बिजवाड़ा गांव में बृहस्पतिवार शाम दूधिया संजय को तीन युवकों ने घर से बुलाकर जंगल में ले जाकर पिटाई कर घायल कर दिया। इसमें घायल की पत्नी उषा ने तीनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
बिजवाड़ा गांव की उषा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उसके पति संजय को गांव के ही तीन युवक घर से बुलाकर जंगल में ईंट भट्ठे के पास ले गए। वहां पर तीनों ने लाठी-डंडों से उसके पति की पिटाई करके घायल कर दिया। तीनों हमलावर उसके पति को जंगल में छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने सीएचसी में उपचार कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसमें जांच अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।