फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा गांव के आजाद की नौकरी सरकारी स्कूल में सफाईकर्मी पद पर लगवाने का झांसा देकर चार लाख रुपये हड़प लिए गए। इसमें न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव में रहने वाले आजाद ने बताया कि गांव के मोमीन ने अप्रैल 2024 में उसकी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। साथ ही नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख रुपये की मांग की। साथ ही प्रक्रिया शुरू करने के लिए 38 हजार रुपयों की मांग की। आरोप लगाया कि कुछ दिन बाद मोमीन अपने साथ आमिर खान निवासी कांधला जिला शामली को लेकर आया और सरकारी अधिकारी बताकर 3.62 लाख रुपये लेकर चला गया। बाद में स्कूल में जाकर पता किया तो भर्ती नहीं निकलने के बारे में पता चला। इसमें जांच अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि मोमीन और आमिर खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें