फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शामली पुलिस के साथ 25 हजार रुपये के इनामी प्रिंस के ठिकानों पर दबिश दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। शामली के बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान बबली देवी के हिस्ट्रीशीटर पति विवेक उर्फ विक्की की हत्या में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी प्रिंस की तलाश में पुलिस ने शामली पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। इस दौरान प्रिंस के कई ठिकानों पर छापामारी की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

दोघट कस्बे में सतेंद्र की बेटी नेहा की बरात मंगलवार रात शामली जनपद के बहावड़ी गांव से आई थी। शादी कराने वाले बिचौलिए बहावड़ी की पूर्व प्रधान के पति विवेक उर्फ विक्की पर फार्म हाऊस की पार्किंग में पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई, जबकि विपिन समेत कई लोग बाल-बाल बच गए। हत्या के बाद भाग रहा यशवीर उर्फ रजत खेत में लगे कटीले तारों में उलझकर गिर गया, जिसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी रजत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि उसके चचेरे भाई प्रिंस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। उसकी तलाश में तीन टीमों को लगा गया। जांच अधिकारी केवल सिंह का कहना है कि शामली में प्रिंस के ठिकानों पर छापा मारा गया। जल्द ही वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें