फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाई से झगड़ा होने पर दो बहनों ने घर छोड़ा, सदमे में मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। लहचौड़ा गांव में भाई से झगड़ा होने पर दो बहनों ने घर छोड़ दिया। इसका पता चलने पर 55 वर्षीय मां को सदमा लग गया और उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद दोनों बहनें चांदीनगर थाने पहुंचीं और भाई पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इसमें पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दो बहनों व उनके भाई के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और दोनों बहनों ने घर छोड़ दिया। देर शाम उनकी मां को पूरे मामले की जानकारी हुई तो उसे सदमा लग गया और मां की मौत हो गई। परिवार वालों ने मां का अंतिम संस्कार कर दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान दोनों बहने खेकड़ा थाने में पहुंच गईं। वहां से चांदीनगर थाने को सूचना दी गई और पुलिस दोनों बहनों को लेकर चली गईं। वहां पर दोनों ने रातभर रेलवे स्टेशन पर रहने के बारे में बताया। उन्होंने भाई पर मारपीट करने का आरोप लगाया, लेकिन तहरीर देने से इन्कार कर दिया। चांदीनगर थाना पुलिस ने दोनों बहनों को उनके पिता के साथ भेज दिया। इस मामले में जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि दोनों युवतियों ने तहरीर देने और कार्रवाई कराने से मना कर दिया। मेडिकल कराकर पिता के साथ भेज दिया गया। इसमें उनके भाई के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें