फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने वाला कनिष्ठ सहायक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पशुपालक सतीश कुमार निवासी बरनावा से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए पशुपालन विभाग के कनिष्ठ सहायक अश्वनी कुमार को निलंबित कर दिया गया। आरोपी कनिष्ठ सहायक 17 जनवरी से जेल में बंद है।
विज्ञापन


बरनावा गांव निवासी पशुपालक सतीश कुमार की शिकायत पर 16 जनवरी को एंटी करप्शन की टीम ने विकास भवन की कैंटीन से पशुपालन विभाग के कनिष्ठ सहायक को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। सतीश कुमार ने बताया कि बकरी पालन योजना में चयन होने पर मिलने वाला लाभ देने के बहाने कनिष्ठ सहायक पांच हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। इसमें एंटी करप्शन टीम के प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बागपत कोतवाली में कनिष्ठ सहायक अश्वनी कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी अश्वनी कुमार को मेरठ के न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया और पशुपालन विभाग को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि कनिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें