फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राज्य स्तरीय क्रिकेटर की बालकनी से गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गाजियाबाद के साया एवेन्यू गोल्ड सोसायटी इंदिरापुरम में राज्य स्तरीय क्रिकेटर ठाकुर कुंदन सिंह (15) निवासी मीतली की शुक्रवार को बालकनी से गिरने से मौत हो गई। वह परिवार के साथ वहां रहकर प्रैक्टिस करते थे। इस हादसे से मीतली गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन


मीतली गांव के रहने वाले गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन प्रदीप ठाकुर के इकलौते बेटे ठाकुर कुंदन सिंह राज्य स्तरीय क्रिकेटर थे, जो अंडर-16 टीम में खेलते थे। बताया कि शुक्रवार की सुबह ठाकुर कुंदन सिंह बालकनी में गए और लोहे की ग्रिल से लगकर खड़े हो गए। उनका अचानक संतुलन बिगड़ गया और करीब 12 फीट नीचे गिर गए। नीचे गिरने पर जमीन में उनका सिर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको परिवार वाले निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहां से शुक्रवार दोपहर बाद शव गांव लाया गया।
नेताओं समेत अन्य ने पहुंचकर दी सांत्वना
इस हादसे का पता चलने पर मीतली गांव में ठाकुर कुंदन सिंह के परिवार को सांत्वना देने के लिए पूर्व मंत्री सुरेश राणा, एसपी सूरज कुमार राय, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवई, अश्विनी तोमर, रवि भारत चिकारा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, बसपा जिलाध्यक्ष विक्रम भाटी, रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान आदि काफी लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें