फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सद्दाम ने अकेले ही की थी आकाश की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में आकाश की हत्या अकेले सैलून संचालक सद्दाम ने की थी, जो उसे घर से बुलाकर जंगल में ले गया था। इस मामले में नामजद किए गए प्रधान के देवर रोहित समेत चार की संलिप्तता नहीं मिली। वहीं इसमें सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने फैजपुर निनाना गांव में पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव निवासी अनुसूचित जाति के आकाश का शव बृहस्पतिवार की सुबह ज्वार के खेत में पड़ा मिला था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी और मृतक के भाई बिट्टू ने गांव के ही सद्दाम, गौरव, अंकित, प्रधान के जेठ रोहित, राशिद और तीन अज्ञात युवकों पर घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सद्दाम को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया।
इसमें गिरफ्तार किए गए सद्दाम ने बताया था कि उसने परिवार की बहन के साथ प्रेम संबंध होने के शक में अंकित और राहुल के साथ मिलकर आकाश की हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच की तो पता चला कि सद्दाम ने अकेले ही हत्या की घटना को अंजाम दिया था। सद्दाम ने बताया कि हत्या से पहले वह आकाश को बुलाकर जंगल में ले गया और वहां पर गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान उनके बीच हाथापाई भी हुई, जिसमें सद्दाम के सीने पर आकाश के नाखूनों के निशान लगे हुए हैं। सद्दाम ने बताया कि हत्या करने के बाद शव घसीटते हुए ज्वार के खेत में ले गया और वहां पर शव फेंककर भाग गया। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि हत्या में अकेला सद्दाम शामिल रहा। नामजद किए गए अन्य आरोपियों की संलिप्तता नहीं मिली है। इसमें फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें