फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हृदय प्रत्यारोपण के बाद राहुल ने रचा इतिहास, दौड़ व बैडमिंटन में जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। धनौरा सिल्वरनगर गांव के खिलाड़ी राहुल प्रजापति ने हृदय प्रत्यारोपण के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और वह लगातार इतिहास रच रहे हैं। उन्होंने जर्मनी में हुई दौड़ व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से खिलाड़ियों व परिजनों में खुशी है।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वरनगर के रहने वाले राहुल कुमार प्रजापति दिसंबर वर्ष 2017 में अचानक लकवाग्रस्त हो गए थे और उनका एम्स में उपचार चला था। वहां हृदय प्रत्यारोपण के बाद उनकी जान बची थी। राहुल ने एक बार फिर दौड़ व बैडमिंटन के लिए अभ्यास शुरू किया। वर्ष 2022 में मुंबई में हुई अंग प्रत्यारोपण कराने वाले खिलाड़ियों की दौड़ व बैडमिंटन प्रतियोगिता में राहुल ने स्वर्ण पदक जीता।
इसके बाद 2023 में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में हुए विश्व खेल में कांस्य, दिसंबर 2023 में राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा वर्ष 2024 में बैंकॉक अंतरराष्ट्रीय खेल में कांस्य पदक जीता। वहीं अब 2025 में जर्मनी में हुई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। राहुल कहते हैं कि किसी को परेशानी के बाद भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। उसको कामयाबी जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें