फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: केमिकल से डीजल बनाने की शिकायत पर अमीनगर सराय में छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। कस्बे में केमिकल से डीजल बनाकर पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों को बेचने की शिकायत पर आपूर्ति विभाग और पुलिस की टीम ने छापा मारा। वहां से भारी मात्रा में केमिकल भी बरामद किया। आपूर्ति विभाग के अधिकारी फिलहाल इसकी जांच करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे के एक व्यक्ति ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि कस्बे का एक कारोबारी केमिकल से डीजल बनाकर पेट्रोल पंप पर बेचता है। शिकायत मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई और केमिकल के गोदाम पर पहुंचकर छापामारी की। बताया कि वहां पर कारोबारी से पूछताछ की गई और केमिकल का कारोबार करने के दस्तावेज भी मांगे। इसके बाद आपूर्ति विभाग की टीम को बुलाकर जांच कराई गई, जिनकी जांच में केमिकल से डीजल बनाने की पुष्टि नहीं हुई, मगर इतनी अधिक मात्रा में केमिकल रखने की कोई अनुमति भी नहीं मिली। उधर, पुलिस का कहना है कि केमिकल का कारोबार करने का लाइसेंस मांगा गया है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें