रमाला। गाजियाबाद जिले के लोनी में बस की टक्कर लगने से किरठल गांव निवासी तैय्यब (62) की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद किरठल गांव में शव सुपुर्द ए खाक किया गया।
किरठल गांंव निवासी अलीहसन की पत्नी तैय्यब शुक्रवार को गाजियाबद जिले के पसौंडा में अपनी बीमारी की दवाई लेने जा रही थी। गाजियाबाद के लोनी में सड़क पार करते समय एक बस ने तैय्यब को टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगते ही वह दूर जाकर गिरी। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर आए पुलिसकर्मी महिला को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतका के पांच बच्चे हैं।