खेकड़ा। बड़ागांव से शुक्रवार रात डायल 112 पर फोन करके झगड़े की सूचना दी गई तो वहां आई पुलिस ने एक युवक ऋतिक को पकड़ लिया। वह परिवार वालों के साथ झगड़ा कर रहा था। पुलिस उसको लेकर थाने आ गई। वहां से युवक ने मौका पाकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे वहीं दबोच लिया। इसके बाद उसे पकड़कर हवालात में बंद कर दिया। पुलिस के अनुसार परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी युवक ऋतिक को शिकायत पर पकड़ा गया है। उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।