फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मकान में आग लगने से दंपती झुलसा, दिल्ली रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के मोहल्ला मुगलपुरा में बिलाल मदरसे के समीप मकान में आग लगने से सलीम और उसकी पत्नी झुलस गए। परिवार वाले दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के अस्पताल में दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

बिलाल के मदरसे के समीप रहने वाले सलीम के मकान में बुधवार रात करीब 11 बजे कपड़ों में आग लग गई। इससे पूरे मकान में आग फैलने लगी और घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की चपेट में आने से सलीम और उसकी पत्नी आयशा गंभीर रूप से झुलस गए। शोर सुनकर वहां आए पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने से मकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। उधर, पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया। पुलिस का कहना है कि टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी, उसके बाद आग लगने के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें