खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला मुंडाला के रहने वाले सुरेंद्रपाल ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि उसने साहिबाबाद के अजय तोमर से सरस्वती विहार में प्लॉट खरीदा था, जिसकी नींव भरवाई जा रही थी। तीन लोगों ने वहां आकर नींव भरने वाले मजदूरों को पिटाई कर वहां से भगा दिया। नींव को उखाड़कर प्लॉट पर जबरन कब्जा कर लिया। पुलिस के अनुसार विजयपाल, राजू और मनवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।