बिनौली। बरनावा में हिंडन नदी के जर्जर पुल पर लगे हाइट गेज में टक्कर लगने से ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें चालक मनोज निवासी भिवानी हरियाणा और हेल्पर नसीब निवासी गांधी धाम गुजरात घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने दोनों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया।
बरनावा में हिंडन नदी पर बना पुल जर्जर घोषित होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए दोनों तरफ हाइट गेज लगवा दिए थे। बताया कि मंगलवार रात चालक मनोज निवासी भिवानी हरियाणा और हेल्पर नसीब निवासी गांधी धाम गुजरात के साथ ट्रक में लकड़ी लेकर सरधना जिला मेरठ जा रहे थे। हिंडन पुल पर पहुंचे तो उनका ट्रक हाइट गेज से टकरा गया। इससे हाइट गेज भी टूटकर गिर गया। चालक मनोज ने बताया कि रात के अंधेरे में हाइट गेज नजर नहीं आया। उधर, पुलिस का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है।