बागपत। केतीपुरा मोहल्ले में वार्ड 21 के सभासद रियासत और उसके साथियों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इसमें सभासद रियासत, उसका साथी मोहम्मद शाद और दूसरे पक्ष का आदिल घायल हो गया, जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया। उधर, सभासद ने हमलावरों पर भाजपा नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
वार्ड 21 के सभासद रियासत ने बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने साथी बिल्लू के साथ मस्जिद के पास खड़ा होकर सलमान समेत अन्य लोगों से बातचीत कर रहा था। तभी दूसरे पक्ष के सात-आठ युवक वहां आए और उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप लगाया कि उस पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। साथ ही भाजपा छोड़ने की धमकी देने का भी दी गई।
सभासद ने हमलावरों पर दस लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उधर, दूसरे पक्ष ने भी हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।