फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डेयरी संचालक की हत्या में फरार 25 हजार रुपये का इनामी मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। दिल्ली के बुराड़ी निवासी डेयरी संचालक राहुल गोयल की हत्या में फरार 25 हजार रुपये के इनामी सचिन के साथ डौला के संपर्क मार्ग पर बुधवार की सुबह पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जहां पैर में गोली लगने से सचिन घायल हो गया, जबकि उसका साथी 25 हजार रुपये का इनामी विक्की फरार हो गया। पुलिस ने सीएचसी में उपचार कराने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दिल्ली के बुराड़ी निवासी कीर्ति ने पांच जुलाई को सिंघावली अहीर थाने में अपने पति राहुल गोयल की गुमशुदगी दर्ज कराई, जो दो जुलाई को डौला गांव के तांत्रिक इंद्रपाल भगतजी से 25 लाख रुपये लेने आया था। पुलिस ने तांत्रिक इंद्रपाल भगतजी को गिरफ्तार कर सूखे तालाब में दबाया हुआ राहुल का शव बरामद किया। पूछताछ में तांत्रिक ने बताया कि रुपयों के विवाद में सचिन, भरत और विक्की के साथ मिलकर दो जुलाई को गोली मारकर राहुल की हत्या कर दी। इसमें भरत न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब तीन बजे डौला चौकी के समीप संपर्क मार्ग पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस की फायरिंग में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश सचिन गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से मृतक की स्कूटी, तमंचा और कारतूस बरामद किए। 25 हजार के इनामी विक्की को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें