अमीनगर सराय। सैड़भर गांव में ताहिद की बेटी नुसरत की विदाई के दौरान पटाखे जलाने को लेकर हुए पथराव में दोनों पक्षों ने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
सैड़भर गांव में मंगलवार को ताहिर की बेटी नुसरत की सिवालखास मेरठ से बरात आई हुई थी। दुल्हन की विदाई के दौरान बरातियों ने पटाखे जलाये तो गांव के इकबाल पक्ष ने वहां विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए तो वहां पथराव हो गया। इसमें दुल्हन नुसरत समेत कई बराती घायल हो गए। इस मामले में सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत की जांच कराई जा रही हैं, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।