रमाला। रमाला गांव में महिलाओं में हुई कहासुनी को लेकर अंकुर के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर तोड़फोड़ कर दी गई। इसमें हमलावरों ने अंकुर के परिवार पर गोली चलाने का भी प्रयास किया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने तीन नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
रमाला निवासी अंकुर ने बताया कि बुधवार की दोपहर परिवार की महिलाओं की पड़ोसी महिला विमला से हुई कहासुनी के बाद शाम को स्कार्पियों में गाड़ी में सवार होकर कुछ युवक उनके घर आए। आरोप लगाया कि विमला के बेटे आशीष उर्फ खन्ना ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके घ्ज्ञर में तोड़फोड़ की। इसका विरोध करने पर तमंचे की बट से पीटकर उसकी मां बबीता, पिता चन्द्रवीर और चाचा सतेन्द्र को घायल कर दिया। वीडियो बनाने पर हमलावरों ने फोन भी तोड़ दिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर विमला, आशीष, रोहन और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।