फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ज्ञान सागर गुरूकुल के ट्रस्टी से बिहार के ठगों ने ठगे थे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बरनावा स्थित ज्ञान सागर गुरूकुल के ट्रस्टी विकास जैन से बिहार के साइबर ठगों ने 1.51 लाख रुपये की ठगी की थी। साइबर थाना पुलिस की जांच में ठगों के नाम प्रकाश में आने के बाद तलाश शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

बरनावा स्थित ज्ञान सागर गुरूकुल के ट्रस्टी विकास जैन ने बताया कि मुनि सुव्रत नाथ धाम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के लिए ब्रांडेड कंपनी के सीमेंट के 540 कट्टे मंगवाने के लिए कंपनी के ऑनलाइन टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया। फोन पर व्यक्ति ने खुद को कंपनी का सेल्स मैनेजर बताकर अपनने खाते में 75 हजार रुपये और फिर 76 हजार 200 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। सीमेंट नहीं भेजा जाने पर ठगी का पता चला। इसमें शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। साइबर पुलिस का कहना है कि विकास जैन से ठगे गए रुपये मोहम्मद मईमुद्दीन और शुभम निवासी पटना बिहार के खातों में डलवाए गए। इसमें साइबर टीम को बिहार भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।

शिकायत में देरी से होल्ड नहीं हो सकी रकम
पुलिस की माने तो ज्ञान सागर गुरुकूल के ट्रस्ट से ठगी गई रकम देरी से शिकायत होने की वजह से होल्ड नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि विकास जैन से ठगे गए रुपये ठगों ने एक दो दिन के अंदर निकाल लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें