शामली। कस्बा कांधला के मोहल्ला नई बस्ती बिजलीघर रोड निवासी नदीमा ने महिला थाने पर दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसकी शादी करीब 15 वर्ष पूर्व अनीस निवासी गांव सिरसली थाना बिनौली जिला बागपत के साथ हुई थी।
शादी के बाद से कम दहेज लाने का ताना देकर देकर पति, सास बानो, ननद साहिबा, देवर छोटू, ताया शरीफ, जेठ नसीम आदि मारपीट करते थे और दहेज में एक लाख रुपये व बुलेट की मांग कर रहे थे।
पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने गले में दुपट्टा डालकर जान से मारने की कोशिश की और पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पति ने दोबारा घर की तरफ कदम रखने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।