कांधला। नगर के मोहल्ला सरावज्ञान गांधी चौक के ज्वैलर्स सिद्धार्थ जैन के साथ उधार के पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें आरोपी युवक ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।
सिद्धार्थ जैन ने बताया कि उनके पास ऊंचागांव निवासी युवक का आना जाना था और उसने दुकान से सामान लिया था। युवक पर लगभग एक लाख रुपये बकाया थे। बुधवार शाम को युवक एक महिला के साथ दुकान पर आया और सामान देखने के बहाने विवाद शुरू कर दिया।
व्यापारी ने युवक से पहले पुराना हिसाब करने की बात कही तो उसने अभद्रता शुरू कर दी। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और दुकानदार को धमकी दी। आसपास के अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचे, लेकिन युवक और उसके साथी महिला के साथ दुकान छोड़कर चले गए। सिद्धार्थ जैन ने थाने जाकर आरोपी और अज्ञात महिला के खिलाफ तहरीर दी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।