बागपत। जनपद में पुलिस क्राइम कंट्रोल नहीं कर पा रही है। एक के बाद एक थानाध्यक्षों का ट्रांसफर हो रहा है। एसपी ने एक बार फिर चार थाना के इंचार्ज बदल दिया है।
एक के बाद एक थानाध्यक्षों के ट्रांसफर हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस अफसर क्राइम कंट्रोल करने के लिए यह फेरबदल कर रहे हैं। अफसरों की यह रणनीति ज्यादा कारगर साबित नहीं हो रही है। तत्कालीन एसपी पूनम ने बड़े स्तर पर थाने में फेरबदल किया। उनके ट्रांसफर होने के बाद जनपद में आए एसपी अजय शंकर राय ने भी अपराध पर अंकुश लगाने की बात कहीं। उन्होंने पहले सप्ताह में थानाध्यक्षों बदले। दोबारा भी बड़े स्तर पर फेरबदल हुआ।
एसपी राय ने बुधवार को फिर जनपद में चार थानाध्यक्ष बदले । उन्होंने क्राइम ब्रांच में तैनात रणवीर सिंह यादव को दोघट थानाध्यक्ष बनाया। सिंघावली अहीर थाने में तैनात इंस्पेक्टर शरद तिलारा को हटकर रमाला थानाध्यक्ष बनाया। वहां पर पहले से तैनात इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार यादव को खेकड़ा थानाध्यक्ष बनाया। इसी तरह खेकड़ा के थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती को सिंघावली अहीर थाना इंचार्ज बनाया है।