फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी से भागा गोकशी का आरोपी, मुठभेड़ में पकड़ा

विज्ञापन
दोघट में मुठभेड़ के बाद गोली लगने से घायल हुए गो तस्कर को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- गोकशी के आरोपी को साथ लेकर बोपुरा के जंगल में तमंचा और अन्य सामान बरामद करने पहुंची थी पुलिस
विज्ञापन

- बुढ़ाना के नोमान ने बरामद कराए तमंच से पुलिसकर्मियों पर फायर भी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। बोपुरा गांव के जंगल में तमंचा बरामद कराने गया गोकशी का आरोपी नोमान पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। उसने तमंचे से पुलिस कर्मियों पर फायर भी किया। बाद में पुलिस में मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल भी हो गया। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी से तमंचा और गोकशी करने का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

दोघट थानाध्यक्ष बिरजाराम ने बताया के बोपुरा गांव के जंगल में चार दिन पहले गोकशी करके अवशेष फेंके जाने का मामला सामने आया था। इसकी विवेचना में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी रिजवान व नोमान, पलड़ी निवासी आकिब और तालिब के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने रविवार को नोमान और तालिब को बुढ़ाना से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस नोमान को लेकर तमंचा और अन्य सामान की बरामदगी के लिए बोपुरा के जंगल पहुंची। नोमान ने तमंचा जमीन से निकालकर पुलिस पर फायर कर दिया और भाग निकला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने पर वह घायल भी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उससे एक तमंचा व दो कारतूस समेत गोकशी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें