बागपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने प्रॉपर्टी डीलर विकास गुर्जर की नंगलाबड़ी में हत्या करने की आरोपी निधि की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसमें चार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। नंगलाबड़ी गांव निवासी आरती ने आठ जुलाई को खेकड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरती ने बताया कि उसने बागपत की भजन विहार कॉलोनी निवासी विकास गुर्जर (28) के साथ मंदिर में शादी कर ली थी। सात जुलाई की रात में विकास उसके मायके आया हुआ था। रात में हुए विवाद में आरती के भाई आकाश ने अपनी पत्नी निधि, साली अंकिता और पड़ोसी विजय के साथ मिलकर विकास गुर्जर पर हमला कर दिया। इसके बाद ईंट से कूचकर हत्या कर दी।
पुलिस ने आकाश, निधि, अंकिता और पड़ोसी विजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल में बंद निधि ने जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दायर कराई, इसमें सुनवाई के बाद न्यायाधीश मनोज कुमार ने खारिज कर दी।