फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: भाजपा विधायक, रालोद के पूर्व विधायक समेत कई को एक-एक महीने की सजा, जुर्माना भी लगा

Fri, 24 May 2024 02:50 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में अदालत ने भाजपा विधायक, रालोद के पूर्व विधायक समेत कई को दोषी करार दिया है। इन सभी को एक-एक महीने की सजा और जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक योगेश धामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अपर सिविल जज, सीनियर डिवीजन भगत सिंह की कोर्ट ने भाजपा विधायक योगेश धामा, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह गठिना, राजू तोमर सिरसली, जिवाना के पूर्व प्रधान अखिलेश और सिंघावली अहीर के पूर्व प्रधान रामपाल यादव को दोषी करार दिया है। इन सभी को एक महीने की सजा और 100 रुपये जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर सात दिन की सजा बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन


इन सभी के फिलाफ वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में बिनौली में बड़ौत रोड पर पैठ मैदान के पास सभा में आचार संहिता उल्लंघन करने पर मामला दर्ज हुआ था। जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी को दोषी करार देते ही कस्टडी में लिया गया। इस मामले में पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित और पूर्व विधायक सतेंद्र सोलंकी कोर्ट में पेश नहीं हुए। पेश न होने वाले पूर्व विधायक सत्येंद्र सोलंकी और पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित के नॉन बेल वारंट जारी किए गए।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें