फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय नहीं बनाने पर कोतवाली पहुंचा दंपति का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। एक दंपती के बीच सुबह में चाय बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला कोतवाली पहुंच गया। हालांकि पुलिस ने किसी तरह दोनों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

नगर निवासी एक युवक की शादी लगभग पांच महीने पहले लोनी निवासी युवती से हुई थी। युवक निजी स्कूल में शिक्षक है। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद रहता है। छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी होती रहती है। विवाहिता युवक के परिजनों को भी अपशब्द कहती है। कुछ दिन पहले भी दोनों में विवाद हो गया था, लेकिन मायके पक्ष के लोग आए तो समझौता हो गया। सोमवार सुबह फिर से युवक ने चाय के लिए कहा, जिस पर महिला ने इनकार कर दिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। मामला कोतवाली पहुंचा। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में समझौता करके वापस चले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें