फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: होटल के कमरे में प्रेमी युगल ने जहर निगला, लड़की की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत-बागपत। शहर में छपरौली रोड स्थित एक होटल के कमरे में सोमवार की शाम को प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनाें की हालत बिगड़ने पर होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर प्रेमी को हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि लड़की के बालिग होने पर दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार थे।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, हिलवाड़ी गांव के लक्की का बिनौली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों 23 मार्च 2026 को घर से चले गए थे। लड़की के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों को 27 मार्च को तलाश लिया था। जांच में लड़की नाबालिग निकली और न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। जबकि लक्की को न्यायालय ने जेल भेज दिया था। कुछ दिन बाद वह जमानत पर जेल से बाहर आ गया।



एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि लड़की और युवक सोमवार की शाम को ही होटल में रुके थे। लड़की परिजनों के साथ भट्ठे पर थी और वहां से बड़ौत गई थी, जबकि युवक अपने घर से होटल आया था। उनके परिजनों का कहना है कि वह दोनों की शादी कराने के लिए तैयार थे। लड़की के बालिग होने का इंतजार करने के लिए कहा गया था। अब यह पता किया जा रहा है कि जब परिजन शादी के लिए तैयार थे तो दोनों ने जहरीला पदार्थ क्यों निगल लिया?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें