फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड एल टू अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज को मेरठ भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड एल टू अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज को मेरठ भेजा
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। नगर में स्थित एल टू कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज की हालत बिगड़ने के बाद उसे मेरठ के कोविड अस्पताल में रेफर किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर की अस्थायी जेल और गांव मुबारिकपुर में 200 लोगों के कोरोना जांच के लिए नमूने लिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को सुबह करीब दस बजे नगर स्थित अस्थायी जेल में पहुंची और जेल में बंद 50 बंदियों के कोरोना जांच के लिए नमूने लिए। दूसरी तरफ नगर स्थित कोविड एल टू अस्पताल से सोमवार को छपरौली निवासी एक कोरोना मरीज को हालत बिगड़ने पर सांस लेने में दिक्कत होने के बाद मेरठ के एल- 3 कोविड अस्पताल में रेफर किया। कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. ताहिर ने बताया अस्थायी जेल से पचास और गांव मुबारिकपुर से एक सौ पचास लोगों के कोरोना जांच के लिए नमूने लिए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें