फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ागांव में नौशादर से तैयार की जा रही शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव में नौशादर से शराब बनाते एक गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन

बागपत। जहरीली शराब से सात लोगों की मौत के बाद भी मिलावटी शराब का खेल नहीं थम रहा है। बड़ागांव में पुलिस ने मिलावटी शराब बनाते एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि तीन साथी फरार हो गए। यहां नौशादर से शराब तैयार की जा रही थी।
विज्ञापन

एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि खेकड़ा पुलिस ने रविवार रात बड़ागांव के जंगल में मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त जॉनी पुत्र नरेश निवासी निर्भया कॉलोनी खेकड़ा को अपमिश्रित शराब तैयार करते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चार लीटर अपमिश्रित शराब, डेढ़ किलोग्राम नौशादर, 20 खाली पव्वे, 30 पव्वे देशी शराब हरियाणा मार्का और एक तमंचा 315 बोर मय कारतूस बरामद किया। जॉनी के तीन साथी फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने जिले में अभियान चलाकर पांच अभियुक्त पकड़े हैं। इनके कब्जे से 135 लीटर देशी और चार लीटर मिलावटी शराब बरामद की है। चांदीनगर थाना पुलिस ने होली चौराहा ढिकौली से अमित पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम ढिकौली को गिरफ्तार किया है। उससे 45 पव्वे अंग्रेजी शराब अरुणांचल प्रदेश मार्का व एक तमंचा 315 बोर मय कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें