फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पुलिस कर्मी व चार महिला में हुई कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
चार पुलिस कर्मी सहित आठ में हुई कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन

छपरौली/चांदीनगर। एसओजी टीम के तीन सिपाही व थाने पर तैनात एक एसआई में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उधर ललियान गांव में चार महिला कोरोना संक्रमित मिली हैं। कोरोना संक्रमित मिलने पर थाना व ललियाना गांव में सेनिटाइजर कराया गया। संक्रमितों को कोविड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसओजी के तीन कर्मियों व एक एसआई सहित चार कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर थाना परिसर में सेनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। स्वास्थ विभाग को ललियाना गांव में एक परिवार के लोगों के बुखार से पीड़ित होने की सूचना मिली थी। सूचना पर गांव पहुंची स्वास्थ विभाग की टीम ने लोगों की जांच की। देर रात गांव की तीन महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई। गांव में शुक्रवार को भी एक महिला कोरोना संक्रमित मिली। संक्रमित महिलाओं को खेकड़ा में भर्ती कराया है। खेकड़ा सीएचसी प्रभारी डॉ. ताहिर का कहना है कि बुखार की सूचना पर सैंपल लिए गए थे। जिसमें चार महिला कोरोना संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें