बागपत। शहर के ब्लॉक सभागार में एसआईआर को लेकर रविवार को बैठक हुई। डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि एसआईआर का कार्य शत प्रतिशत करने के लिए पंचायत के कर्मचारी भी बीएलओ का सहयोग करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
डीएम ने बागपत व पिलाना ब्लॉक के एसआईआर अभियान की समीक्षा की। उन्होंने पिलाना ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत सहायकों और बीएलओ के साथ बैठक कर प्रपत्र वितरण व अपलोडिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कई गांवों में फार्म कम संख्या में अपलोड होने पर नाराजगी जताई और कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। गणना प्रपत्र जितनी तेजी से अपलोड होंगे मतदाता सूची उतनी ही शुद्ध व पारदर्शी बनेगी। कहा कि किसी भी कर्मचारी की लापरवाही मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय, एसडीएम खेकड़ा निकेत वर्मा, परियोजना निदेशक राहुल वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।