-एक्सईएन के निरीक्षण में खुली पोल, कार्रवाई की तैयारी
फोटो संख्या 6
बड़ौत। पूर्वी यमुना नहर की पटरी की सड़क में ठेकेदार घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। इसकी पोल सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के निरीक्षण में खुली है। जल्द ही ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आपको बता दें कि इस समय पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर तकरीबन 11 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। काफी सालों से यह सड़क जर्जर हालत में पड़ी थी। क्षेत्रवासियों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत की, तब जाकर सिंचाई विभाग द्वारा इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। गत दिनों रुस्तमपुर गांव के ग्राम प्रधान पति शक्ति के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मौक पर पहुंचकर हंगामा किया। साथ ही घटिया सामग्री लगाए जाने पर आक्रोश जताते हुए पांच घंटे तक काम रुकवा दिया था। इसके बावजूद ठेेकेदार घटिया सामग्री लगाए जाने से बाज नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की तो सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मुकेश देव ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होता नजर आया। उन्होंने ठेकेदार को हड़काया और चेतावनी दी कि यदि गुणवत्ता पूर्ण सामग्र्री नहीं लगाई गई तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वर्जन
लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी, मैंने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो सड़क निर्माण मेें गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। ठेकेदार को हिदायत दी गई है, जल्द ही कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।- मुकेश देव अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग।