-बिजली चोरी पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिवाली पर्व पर बिजली की अधिक खपत का अनुमान लगाते हुए बिजली चोरी पकड़ने को विशेष टीम का गठन किया गया है ताकि पर्व पर कनेक्शनधारकों को निर्बाध बिजली मिल सके।
बिजली निगम ने दिवाली पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने के लिए अपने इंतजाम किए हैं ताकि धनतेरस से दिवाली त्योहार तक विद्युत कटौती का लोगों को सामना न करना पड़े। इसके लिए जर्जर लाइनों पर काम कराया गया और जिन जगहा के ट्रांसफार्मर फुंके हुए थे, सभी को ठीक कराया गया। नगर में कई जगह लगे अस्थाई ट्रांसफार्मरों को हटाकर उनकी जगह स्थाई ट्रांसफार्मर लगाए हैं। अस्थाई ट्रांसफार्मरों को इमरजेंसी के लिए वर्कशाप में रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर इनको लगाए जा सके। अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि दिवाली पर्व पर तीन से चार दिनों तक सामान्य दिनों के मुकाबले बिजली की अधिक खपत होगी, जिससे ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड़ बढ़ेगा। इसको देखते हुए बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, जो नगर व क्षेत्र में घूमकर चोरी पकड़ने का काम करेंगी।