फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग को गई विद्युत टीम से उलझे उपभोक्ता, किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग को गई विद्युत टीम से उलझे उपभोक्ता, किया विरोध
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। राजस्व वसूली को लेकर बृहस्पतिवार को नगर में चेकिंग अभियान चला रहे बिजली विभाग की टीम को उपभोक्ताओं का विरोध झेलना पड़ा। इस दौरान उपभोक्ताओं व कर्मचारियों की तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि विरोध के बावजूद निगम की टीम ने 15 विद्युत कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को अवर अभियंता गुलशन कुमार नगर में राजस्व वसूली व बिजली चोरी रोकने के लिए संघन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के नजदीक एक मकान पर बकाया होने पर टीम ने विद्युत कनेक्शन काट दिया तो वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। उनका कहना था कि बिजली कर्मचारी उपभोक्ताओं का शोषण कर रहे हैं। उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करने की बजाए निगम कर्मचारी चेकिंग करने मेें लगे रहते हैं। जबकि उपभोक्ताओं को आए दिन त्रुटिपूर्ण विद्युत बिल भेजे जा रहे हैं। अवर अभियंता गुलशन कुमार ने उन्हें आश्वासन देकर शांत किया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलाकर 15 बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें