फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के लक्षण दिखने पर चिकित्सक से ले सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना संक्रमण गांवों तक पैर पसार रहा है। सुरक्षित रहने के लिए घर से बाहर न निकलें। घर में रहकर ही हम सुरक्षित हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय का कहना है कि कोविड से बचाव के लिए अपने घरों में ही रहें। नियमित रूप से हाथों को सैनिटाइज करें और दूरी का पालन करें।
विज्ञापन

सवाल: करोना संक्रमण के बाद क्या हर मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है।
जवाब: कोरोना संक्रमित हर मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ती है। ऑक्सीजन की जरूरत केवल उन्हीं मरीजों को पड़ती है जिसका ऑक्सीजन लेवल 90 प्रतिशत से नीचे पहुंच जाता है।
सवाल: कोरोना संक्रमण को शुरुआती दौर में कैसे पहचान सकते हैं। कोई खास लक्षण हैं।
जवाब: कोरोना का शुरुआती लक्षण अक्सर गले की खराश से शुरू होता है। तेज बुखार आता है, सूखी खांसी भी शुरू हो जाती है। यह लक्षण दिखते ही चिकित्सक से सलाह लेकर इलाज शुरू कर दें।
विज्ञापन

सवाल: कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर बचाव के लिए क्या करना होगा।
जवाब: अगर किसी में कोरोना का लक्षण दिखता है तो उसे घबराना नहीं चाहिए। अपने नजदीकी चिकित्सक से सलाह लेकर तुरंत दवा शुरू कर देनी चाहिए। समय से इलाज शुरू होने पर आराम मिल जाता है।
सवाल: खांसी आना क्या कोरोना का लक्षण हो सकता है, या वायरल भी हो सकता है।
जवाब: अगर खांसी आ रही है और बलगम नहीं निकल रहा हो तो आप सबसे पहले करोना की जांच कराएं। बिना चिकित्सक के परामर्श के दवा न खाएं। डाक्टर से सलाह लेकर दवा शुरू कर देनी चाहिए।
सवाल: कोविड संक्रमण की पहचान क्या है। कोरोना के लक्षण की पहचान कैसे की जा सकती है।
जवाब: हल्के संक्रमण के बाद भी मरीज के अंदर बहुत कमजोरी आ जाती है। कमजोरी से बचने के लिए प्रोटीन युक्त भोजन, हरी सब्जी, अंडा, फल, दूध लें। विटामिट सी का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें