फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के अनुरूप हो निर्माण कार्य : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम राज कमल यादव ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन सिलाना क्लस्टर के बासौली, मुकुंदपुर, शेरपुर, हलालपुर, सिलाना, चांदनहेड़ी, लुहारा, बरवाला में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गुणवत्ता व मानक के अनुरूप निर्माण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से संपर्क कर निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराने के लिए कहा। सिलाना कलस्टर की परियोजना की लागत 107.665 करोड़ है। इसमें सीजीएफ 30 करोड़ , कन्वर्जेंस पर 77.65 करोड़ रुपये खर्च कर गांव को शहरों की तर्ज पर बेहतर बनाया जाएगा। इन गांवों में शहरी सुविधाएं और वातावरण परिवर्तित किया जाएगा। गांवों में तालाबों का सुंदरीकरण, स्वच्छ व साफ शौचालय, बच्चों के खेलने के लिए मैदान, जॉगिंग ट्रैक, स्कूलों का कायाकल्प, बच्चों के लिए ओपन जिम, आंगनबाड़ी केंद्रों का सुंदरीकरण, स्कूलों में टाइल्स की व्यवस्था, ई-लाइब्रेरी की व्यवस्था, कंप्यूटर लैब, पशु सेवा केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह, परियोजना निदेशक विद्या नाथ शुक्ला व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें