फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कांग्रेस की न्याय यात्रा व सभा को नहीं मिली अनुमति, विरोध में देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागपत। कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमबीर तोमर ने कहा कि बड़ौत में होने वाली किसान-मजदूर न्याय यात्रा व सभा को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इस तरह किसानों व मजदूरों का अपमान किया है। इसके विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट में चार अप्रैल को धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

वह मंगलवार को शहर के मेरठ रोड स्थित वात्स्सायन पैलेस में प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच अप्रैल को बड़ौत में न्याय यात्रा व सभा रखी गई थी। इसके लिए प्रशासन ने अनुमति मांगी गई, मगर अनुमति देने से मना कर दिया गया। कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी गई है। प्रदेश सरकार व प्रशासन किसान व मजदूरों की आवाज को दबाना चाहते हैं, लेकिन वह झुकने वाले नहीं हैं। अनुमति नहीं मिलने के विरोध में कलक्ट्रेट में चार अप्रैल को धरना देकर किसान व मजदूरों के हकों की आवाज उठाई जाएगी। इसको लेकर डीएम से भी वार्ता की जाएगी। इस मौके पर बड़ौत शहर के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपक तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें