फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट की परीक्षा रदद कराने के लिए कांग्रेसियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल के नाम ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को नीट-जेईई की परीक्षा रदद कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना दिया। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार कोविड-19 महामारी के दौरान जबरन जेईई-नीट की परीक्षा का आयोजन करा रही है। इस फैसले से छात्र व अभिभावक कोरोना महामारी को देखते हुए आहत है। कोविड-19 की महामारी के कारण छात्र एवं अभिभावकों को संक्रमण का खतरा है। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह को राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में छात्र हित में जेईई नीट की परीक्षा रदद कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी, वेदप्रकाश गुर्जर, सत्यपाल पथौलिया, हाजी आजाद सैफी, अख्तर चौधरी, इरफान चौधरी, मलिका बेगम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें