प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों को वापस कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रतापगढ़ के सांगीपुर में कांग्रेस नेताओं व समर्थकों पर दर्ज मुकदमे वापस कराने की मांग को कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की।
उनका कहना था कि प्रतापगढ़ में गरीब कल्याण मेले में शामिल उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल के नेता एवं स्थानीय विधायक आराधना मिश्रा मोना, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी व उनके समर्थकों के ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यूनुस चौधरी ने कहा प्रदेश और केंद्र सरकार इस तरह से आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा भाजपा के नेताओं के इस आचरण का कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के ऊपर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पाथोलिया, जिला महासचिव प्रमोद गोस्वामी, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सतीश जैन , प्रदेश जिला अध्यक्ष गणेश चौधरी, जिला महासचिव प्रमोद गोस्वामी, नगर शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, पिलाना ब्लॉक अध्यक्ष विनोद शर्मा , बिनौली ब्लॉक अध्यक्ष ओमपाल सिंह, सुनील त्यागी, रामपाल कश्यप, अशोक शर्मा, खिलेराम गुर्जर ,भगवती देवी, दीपक शर्मा, श्याम दत्त शर्मा, प्रदीप शर्मा, चरण सिंह, विक्रम सिंह, सुरेश पाल, दिलशाद, हबीब आदि मौजूद रहे।